दस लोगों को मारने वाले लेपर्ड को गोली मारी

By Desk
On
  दस लोगों को मारने वाले लेपर्ड को गोली मारी

उदयपुर । उदयपुर में शुक्रवार सुबह वन विभाग और पुलिस टीम ने एक लेपर्ड को गोली मार दी। इसी लेपर्ड ने बीते एक महीने में 10 लोगों का शिकार किया था। लेपर्ड को शहर के नजदीक मदार इलाके में गोली मारी गई है। इसी इलाके से करीब एक किलोमीटर दूर दो दिन पहले दो महिलाओं पर लेपर्ड ने अटैक किया था। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी।

वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि यह वो ही आदमखोर लेपर्ड है, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है। मदार गांव में बीते करीब पांच दिन में लेपर्ड के दो अटैक हुए हैं। बुधवार को खेत में काम कर रही दाे महिलाओं पर हमला किया था। दोनों घायल हो गई थीं। इनमें से लेपर्ड ने एक महिला मांगीबाई के गले पर अटैक किया था। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं, दूसरी महिला केसीबाई के हाथ में घाव है, उनका इलाज चल रहा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार रात को पालड़ी गांव में लेपर्ड ने गाय के बछड़े का शिकार कर उसे मार डाला था। वहीं, तीन दिन पहले रविवार को बड़ी गांव में भी लेपर्ड ने गाय के बछड़े का शिकार किया था। शहर के आसपास लगातार लेपर्ड के लगातार बढ़ते मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था।

अन्य खबरें गुटबाज़ी में फँसे पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सिटी डिवीज़न -सेकंड ,जयपुर !

सुबह जैसे ही लेपर्ड को गोली मारने का पता चला तो परमदार, बांदरवाड़ा, राठौड़ों का गुड़ा, कायलों का गुड़ा, गोडान कला गांव वाले मदार बड़ा तालाब के पास पहुंचना शुरू हो गए। ग्रामीणों के हाथों में लठियां और कुल्हाड़ी थी। उनका कहना था कि यहां आस-पास बहुत लेपर्ड है और महिला की मौत के बाद तो पूरा गांव घबराया हुआ है। गांव वालों ने कहा कि सबसे पहले तो यह देखने की जरूरत है कि ये आदमखोर है या नहीं। वन विभाग उनको बताए अगर ये आदमखोर नहीं है तो यहां पर सुरक्षा बढ़ाई जाए और यहां पर पिंजरे लगाए जाए। मदार पंचायत के वार्ड पंच मनीष चौबीसा ने बताया कि आस-पास लेपर्ड की बढ़ती संख्या के बाद गांव वालों में दशहत है। मदार का बस स्टैंड और कुछ दुकानें बंद है।

अन्य खबरें  जयपुर-कुल्लू हवाई सेवा शुरू, 56 यात्रियाें काे लेकर कुल्लू पहुंची पहली उड़ान

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों का हमला, आठ घायल
जयपुर । जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मना रहे लोगों पर...
राजस्थान में हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे : गहलाेत
आरोपित पति एक महीने में पेश नहीं हो तो पासपोर्ट और वीजा निरस्त कर विदेश से भारत डिपोर्ट करें-कोर्ट
कार्तिक मास में गुलाबी सर्दी की कछुआ चाल, जयपुर में धीरे-धीरे बढ़ रही सर्दी
आरएएस भर्ती के लिए अब तक 5.15 लाख आवेदन, दाे फरवरी को होगी प्रारंभिक परीक्षा
दस लोगों को मारने वाले लेपर्ड को गोली मारी
रतन टाटा की स्मृति में स्वामी दयानंद नेत्रालय खूंटी में निःशुल्क संकल्प नेत्र ज्योति पखवाड़ा का आयोजन