भाजपा के स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बूथ अध्यक्ष के घर पर लगाया पार्टी का झंडा

On
भाजपा के स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बूथ अध्यक्ष के घर पर लगाया पार्टी का झंडा

भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने और विश्व में सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं- दिया कुमारी

जयपुर, 06 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविवार को हवामहल विधानसभा के पौंड्रिक मंडल में वार्ड न. 27 के बूथ संख्या 95 में बूथ अध्यक्ष सुभाष बिंदल के आवास पर पार्टी का झंडा लगाया। इस अवसर पर दिया कुमारी ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने व भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनाने वाले सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी महान विभूतियों और वरिष्ठ नेताओं को नमन किया, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है।

अन्य खबरें अब राजस्थान में होंगी 50ज़िला कांग्रेस कमेटी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के साथ 'विकसित भारत के निर्माण' हेतु संकल्पित है।

अन्य खबरें जांगिड़ ब्राह्मण समाज  महिला प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को आत्मसात कर सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए माँ भारती के गौरव की पुनर्स्थापना के लिए आगे बढ़ते रहें।

अन्य खबरें गृहमंत्री अमित शाह का आज राजस्थान दौरा, महामृत्युंजय महायज्ञ की पूर्णाहुति में होंगे शामिल

इस अवसर पर हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
_ _ _ _ _ _ _

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

खालसा पंथ की स्थापना ने लोगों में साहस और बलिदान की भावना पैदा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खालसा पंथ की स्थापना ने लोगों में साहस और बलिदान की भावना पैदा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नायब सिंह सैनी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आस्था का यह केन्द्र श्री महावीर जी आपसी सौहार्द्ध व समरसता का परिचायक-दिया कुमारी
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी रखें गुणवत्ता का ध्यान - उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी हुई दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के लख्खी मेले में शामिल 
अक्षय कुमार को याद आया फिल्म 'केसरी: चैप्टर 2' की रिलीज़ के समय जनरल डायर की पोती का बयान !
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में किए दर्शन
मौजूदा क्रिकेट सीजन में एसएमएस स्टेडियम में जियो दे रहा बेमिसाल 5जी कनेक्टिविटी