संविधान सर्वोच्च, सद्भाव -समानता की दृष्टि देने वाला : राज्यपाल

By Desk
On
  संविधान सर्वोच्च, सद्भाव -समानता की दृष्टि देने वाला : राज्यपाल

जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान को सर्वोपरि बताते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्य पालन के लिए भी सजग रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान उदात्त जीवन मूल्यों से जुड़ा हमारी सद्भाव, प्यार और समानता के साथ न्याय में विश्वास की दृष्टि समाए हुए है।

मिश्र रविवार लखनऊ में "हमारा संविधान" विषयक संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर शांतिनिकेतन के कलाकार नंदलाल बोस और उनके साथी कलाकारों द्वारा उकेरी चित्रकृतियों की चर्चा करते हुए कहा कि इनके जरिए हम भारतीय इतिहास और सभ्यता के साथ आदर्श मूल्यों को अनुभूत कर सकते हैं। संविधान की मूल प्रति पर गुरु शिष्य परंपरा, यज्ञ की भारतीय संस्कृति, पुष्पक विमान में सीता संग अयोध्या लौटते राम हैं, अर्जुन को उपदेश देते श्री कृष्ण हैं, भगवान बुद्ध हैं, गांधीजी की दांडी यात्रा है, सुभाष चंद्र बोस, सागर, रेगिस्तान आदि सब कुछ है। संविधान राष्ट्र के इतिहास, परंपराओं और जीवन से जुड़े सरोकारों का दर्पण है।

Read More 386 राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

उन्होंने कहा कि संविधान पर भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए। इसे बदला नहीं जा सकता। यह हमारी पहचान है। उन्होंने सभी को संविधान का पालन करते हुए राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

Read More उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के क़ाफ़िले की गाड़ियां बेंगू नेशनल हाइवे पर एक दूसरे से टकरायी !

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति