अमेरिका ने अपने नागरिकों को मणिपुर, जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी

By Desk
On
अमेरिका ने अपने नागरिकों को मणिपुर, जम्मू-कश्मीर न जाने की सलाह दी

वाशिंगटन। अमेरिका ने भारत की यात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों को मणिपुर और जम्मू-कश्मीर के साथ भारत-पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी न जाने की सलाह दी गई है।

Read More  पाकिस्तान में शांतिपूर्ण सभा और सार्वजनिक व्यवस्था विधेयक 2024 को मंजूरी

Read More  संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ओली-मोदी मुलाकात संभव

भारत के लिए संशोधित यात्रा परामर्श में अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अपराध,आतंकवाद और नक्सलवाद के कारण भारत में अधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। कुछ क्षेत्रों में जोखिम बढ़ गया है। कुल मिलाकर भारत को लेवल दो पर रखा गया है। लेकिन देश के कई हिस्सों को लेवल चार पर रखा गया है जैसे जम्मू और कश्मीर, भारत-पाकिस्तान सीमा, मणिपुर और मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से।

Read More  रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की हर पहल का का स्वागत करेगा व्हाइट हाउस

Read More  संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ओली-मोदी मुलाकात संभव

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर), सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर, नक्सलवाद, उग्रवाद के कारण मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तथा हिंसा और अपराध के कारण मणिपुर की यात्रा ना करें।

Read More  संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ओली-मोदी मुलाकात संभव

परामर्श में नागरिकों को आतंकवाद और हिंसा के कारण पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा पर पुनर्विचार करने की सिफारिश की गई है। यात्रा परामर्श में कहा गया है कि भारतीय अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार बलात्कार भारत में सबसे तेजी से बढ़ते अपराधों में से एक है। यौन उत्पीड़न जैसे हिंसक अपराध पर्यटक स्थलों और अन्य स्थानों पर हुए हैं। आतंकवादी कभी भी हमला कर सकते हैं। वे पर्यटक स्थलों, परिवहन केंद्रों, बाजारों, शॉपिंग मॉल और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हैं।

Read More  संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में ओली-मोदी मुलाकात संभव

विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास ग्रामीण क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की सीमित क्षमता है। ये क्षेत्र पूर्वी महाराष्ट्र और उत्तरी तेलंगाना से लेकर पश्चिमी पश्चिम बंगाल तक फैले हुए हैं। इसलिए अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों को इन क्षेत्रों की यात्रा करने के लिए विशेष अनुमति लेनी होगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति