दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज स्पीड कार पलटी, पंजाब निवासी दो की मौत, 3 घायल

By Desk
On
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज स्पीड कार पलटी, पंजाब निवासी दो की मौत, 3 घायल

दौसा। जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे राहुवास थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई। मृतक व घायल चंडीगढ़ के रहने वाले हैं, जो महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। मृतकों के शव दौसा जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर स्कॉर्पियो दिल्ली से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। इस दौरान पिलर संख्या 206 कुंतलवास पुलिया के पास स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में बेकाबू होकर पलट गई।

Read More  हाईकोर्ट ने जॉइंट फोरम के नेता भास्कर घोष को दी सुरक्षा

हादसे में चंडीगढ़ निवासी सोनू सिंह (40) निवासी गुरूनानक कॉलोनी, खरड़ मोहली पंजाब, चरण वीर सिंह (36) निवासी तंगमई, सियारपुर पंजाब की मौत हो गई। वहीं पंजाब के शेरगढ़ भटिंडा निवासी जयदीप सिंह, गुरूनानक कॉलोनी, खरड़ मोहली निवासी कमरजीत सिंह व संदीप सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर घायल कमरजीत सिंह को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जयपुर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। हादसा संभवतया: स्कार्पियो ड्राइवर को नींद की झपकी आने से से हुआ है। इसके कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है।

Read More  सचिवालय सेवा के पदाधिकारी 10 से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति