नेपाल ने नदी में गिरी दो बसों और शव ढूंढने के लिए भारत से की मदद की गुहार

By Desk
On
  नेपाल ने नदी में गिरी दो बसों और शव ढूंढने के लिए भारत से की मदद की गुहार

काठमांडू । नेपाल ने पिछले सप्ताह नदी में गिरी दो बसों और यात्रियों को खोजने के लिए भारत से मदद करने की गुहार लगाई है। नेपाल सरकार ने भारत सरकार को पत्र लिख कर तकनीकी रूप से सहयोग का आग्रह किया है।

नेपाल में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में त्रिवेणी बस दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में भारत सरकार से औपचारिक आग्रह पत्र भेजने का फैसला किया गया। देश के गृहमंत्री रमेश लेखक ने बताया कि भारत से डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को नेपाल भेजने का आग्रह किया जाएगा।

Read More  रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की हर पहल का का स्वागत करेगा व्हाइट हाउस

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की सूचना अधिकारी गीतांजलि ने कहा है कि दुर्घटना के बाद से ही दूतावास नियमित रूप से नेपाल सरकार के संबंधित मंत्रालय और अधिकारियों से संपर्क में हैं।

Read More  नेपाल बस हादसे में 41 की मौत, वायुसेना के विमान से आज महाराष्ट्र लाए जाएंगे 24 भारतीयों के शव

उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार के मौखिक आग्रह के बाद से ही दिल्ली की डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम को स्टैंडबाई पर रखा गया है। नेपाल सरकार ने निर्णय किया है तो जल्द ही भारत की टेक्निकल रेस्क्यू टीम यहां पहुंच कर अपना काम शुरू कर देगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भू-स्खलन की चपेट में आकर दो बसें त्रिवेणी नदी में गिर गई थीं। रेस्क्यू टीम अब तक 11 शव खोज पाई है।

Read More  इमरान खान को करना पड़ सकता है सैन्य मुकदमे का सामना'

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति