आरबीआई की नोट छंटाई में मिले 11 हजार के जाली नोट : दो हजार के नोट भी शामिल

By Desk
On
  आरबीआई की नोट छंटाई में मिले 11 हजार के जाली नोट : दो हजार के नोट भी शामिल

जोधपुर । आरबीआई द्वारा नोट छंटाई में 11 हजार से ज्यादा जाली नोटों का पता लगा है। यह नोट जोधपुर की तीन बैंक शाखाओं में जमा होने का पता लगा है। इसमें दो हजार के जाली नोट भी शामिल है। जयपुर नोडल थाने से अब जोधपुर के नोडल थाने सरदारपुरा में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

जयपुर पूर्व में आरबीआई के प्रबंधक सुमेल अहमद की तरफ से एक रिपोर्ट यहां पर प्रेषित की गई है। इनके अनुसार जोधपुर की एसबीआई स्कैब में सौ रुपए के 12 नोट, एक्सिस बैंक मेें 50 के पांच नोट एवं यूको बैंक शाखा में दो हजार के पांच नोट जाली जमा हुए है। नोटों की छपाई और स्कैनर से मालूम हुआ कि यह नोट वर्ष 2023 मई से वर्ष 2024 के मध्य जमा हुए है। नोट कुल मिलाकर 11 हजार 450 रूपए है। जोकि जाली है। इस बारे में अब अज्ञात शख्स के खिलाफ सरदारपुरा नोडल थाने में यह प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

Read More श्रीमती रश्मि शर्मा ने संभाला राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त का पदभार

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  शक्ति श्रोत संघ समिति के पूजा पंडाल में अशोक वाटिका में दिखेगी माता सीता शक्ति श्रोत संघ समिति के पूजा पंडाल में अशोक वाटिका में दिखेगी माता सीता
रांची । रांची के गाड़ी खाना चौक स्थित शक्तिस्रोत संघ दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष सोने की लंका का पंडाल...
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अब 24 सितंबर तक
पुतिन के बाद जॉर्जिया मलोनी का बड़ा बयान, भारत रुकवा सकता है रूस-युक्रेन युद्ध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज खालवा में करेंगे जनजातीय विद्यार्थियों को सम्मानित
विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर तीन देशों की छह दिनों की यात्रा पर आज होंगे रवाना
लखनऊ में इमारत ढहने मामले में पांच मृतकों की शिनाख्त, 28 घायल
सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवकाश के दिन भी की महत्वपूर्ण बैठक !