ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा रद्द, नीति आयोग की बैठक में भागीदारी पर संशय

By Desk
On
 ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा रद्द, नीति आयोग की बैठक में भागीदारी पर संशय

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार दोपहर दिल्ली का अपना दौरा रद्द कर दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनका तीन दिवसीय दौरा पूरी तरह रद्द हो गया है या उन्होंने अपनी यात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है।

राज्य सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिल्ली जा सकती हैं और शनिवार को नीति आयोग के कार्यक्रम में भाग ले सकती हैं, इसके अलावा उनकी पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों के साथ निर्धारित बैठक भी हो सकती है।

Read More  मुख्यमंत्री अस्त्रहीन हो गए हैं: गौरव गोगोई

हालांकि, राज्य कैबिनेट के एक सदस्य ने बताया कि इस बारे में अभी कुछ भी अंतिम नहीं है। उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अपना दौरा क्यों रद्द किया।

Read More  दिल्ली में चार दिवसीय मध्य प्रदेश उत्सव का मुख्यमंत्री यादव ने किया शुभारंभ

इस घटनाक्रम ने राज्य की सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है क्योंकि तीन दिवसीय दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा था। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा था ताकि वह अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विशेष बैठक कर सकें।

Read More  भारतीय सेना का शौर्य, पराक्रम और अनुशासन अद्वितीय: राज्यपाल

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति