ट्रांसपोर्ट नगर हादसा : घायलों की सेवा में जुटे संघ के स्वयंसेवक

By Desk
On
  ट्रांसपोर्ट नगर हादसा : घायलों की सेवा में जुटे संघ के स्वयंसेवक

लखनऊ । लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को तीन मंजिला काम्पलेक्स गिरने के बाद से ही घायलों की सेवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक लगे हैं। काम्पलेक्स ढहने के बाद उसके मलबे में दबकर 08 लोगों की मौत हो गयी और 22 अन्य घायलों को ​राजनारायण लोकबंधु अस्पताल और किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दर्जनों स्वयंसेवक सेवा भारती के आलोक कुमार के साथ घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य के लिए पहुंच गये। सूचना मिलते ही प्रशासन ने सतर्कता दिखाई। पुलिस और दमकल के साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें पहुंच कर परिसर को अपने कब्जे में लेकर राहत व बचाव कार्य में लग गयीं। पिलर और सीमेंट का मलबा काटकर लोगों को निकाला गया। घायलों को लोकबंधु व केजीएमयू में भर्ती कराया गया।

Read More  मुख्यमंत्री योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश, हनुमानगढ़ी में भी लगाई हाजिरी

लोकबंधु अस्पताल में सुभाष नगर के सह नगर कार्यवाह रमाकान्त संघ कार्यकर्ताओं के साथ रातभर डटे रहे। अस्पताल में भर्ती घायलों में अधिकांश मजदूर थे। उनके परिजनों का पता नहीं था। इसलिए स्वयंसेवकों ने जांच व उपचार में सहयोग किया। वहीं केजीएमयू में पश्चिम भाग के धर्म जागरण प्रमुख रूपेश जी संघ कार्यकर्ताओं के साथ रातभर डटे रहे। केजीएमयू में भर्ती मरीजों की स्वयंसेवकों ने हर प्रकार से चिंता की। प्रशासनिक व्यवस्था के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता स्वयंसेवक बंधु सेवा कार्य में रात भर लगे रहे।

Read More  कानून व्यवस्था सुधारने को मेरठ में एसएसपी ने बदले कई थानेदार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह ब्रजेश ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि संघ के स्वयंसेवक इस आपदा की घड़ी में लगे प्रशासनिक अधिकारियों, एनडीआरएफ सहित पुलिस जवानों को भोजन, पानी के साथ ही रात भर हर दो घंटे पर चाय वितरित कर सहयोग प्रदान किया।

Read More  पितृ पक्ष का प्रारंभ बुधवार से, सर्व पितृ अमावस्या दाे अक्टूबर को

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला