कला—सांस्कृतिक आयोजनों से रविंद्र मंच की शानदार विरासत को करेंगे पुनर्जीवित — उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी 

On
कला—सांस्कृतिक आयोजनों से रविंद्र मंच की शानदार विरासत को करेंगे पुनर्जीवित — उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी 

रविन्द्र रंग मंच का करेंगे आधुनिकीकरण

जयपुर, 14 मार्च। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि रविंद्र रंगमंच हमारी विरासत का अभिन्न हिस्सा है। आधुनिकीकरण करने के साथ ही कला और संस्कृति के बड़े आयोजन कर रविन्द्र रंग मंच की शानदार विरासत को पुनर्जीवित किया जाएगा। 

e2a90be9-7d7e-448d-b15e-15ea3c661a98

Read More  राजस्थान में कार और बाइक की भिड़ंत में छह की मौत

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर के रामनिवास बाग स्थित रविंद्र मंच पर चल रहे रंग उत्सव में उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रविन्द्र मंच की एक शानदार विरासत रही है। किन्तु अब यहां वो रौनक नज़र नहीं आती जो पहले कभी हुआ करती थी। यहां कि ढाचागत व्यवस्थाओं का नवीनकरण किया जाना आवश्यक है। जिससे यहां भव्य रूप से कला संस्कृति के आयोजन हो तथा रंग मंच की शानदार विरासत पुनर्जीवित हो सके। यहां पर लोकल कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे विभिन्न् कलाओं का नियमित रूप से मंच प्राप्त हो सकेगा। इसके लिए रंग मंच का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अगली बार यहां रंग उत्सव जैंसे बड़े स्तर पर आयोजन किए जाने का ​क्रम निरन्तर जारी रखने के प्रयास किए जाएंगे। 

Read More  देश प्रदेश के अस्थि रोग विशेषज्ञ जोडों के आंतरिक फैक्चर्स के ईलाज पर बीकानेर में तीन दिनाें तक करेंगे मंथन

उप मुख्यमुत्री द्वारा रविन्द्र रंग मंच पर 13 मार्च से 16 मार्च तक चल रहे इस रंग उत्सव में गुरूवार को सहभागिता करने की पहल ने कलाकारों एवं कला प्रेमियों में प्रसन्नता और उत्साह का संचार किया। a1be3dc9-963f-4782-bd6b-cf5010c0bbe7

Read More 386 राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले


दिया कुमारी ने रंग उत्सव में दीप प्रज्वलित कर, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ् किया।  कलाकारों ने इस अवसर पर कलात्मक प्रस्तुति दी। जिसमें गणेश वंदना के साथ नवोदित कलाकारों द्वारा किए गए कत्थक नृत्य की मोहक प्रस्तुति की सराहना की गई। 

रंग उत्सव में जयपुर के कई सिद्धस्थ कलाकारों ने मधुर स्वर लहरियों से वातावरण को गूंज मन कर दिया। रंग बिरंगी राजस्थान की पारंपरिक पोशाक पहने नृत्यांगनाओं ने राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखरे। गफरुद्दीन मेवाती जोगी भपंग वादक कलाकार समूह ने भपंग वादन के साथ लोकगीतों की प्रस्तुति दी। 

 

कलात्मक उत्पादों की स्टॉल्स का किया अवलोकन 

दिया कुमारी ने इस रंग उत्वस में लगी स्टॉल्स रंग उत्सव में पारंपरिक कलाओं के विभिन्न उत्पादों की कलात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होनं प्रदर्शनी की विभिन्न स्टॉल्स में कठपुतलियां, हाथी घोड़े के खिलौने, ब्लू पॉटरी का सामान, अन्य कई कलात्मक आकर्षक उत्पाद देखें। चित्रकारी करते हुए चित्रकार, कच्ची मिट्टी से चाक पर मिट्टी के बर्तन कुम्हार, कैलीग्राफी की स्टॉल देखी और कलाकार की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।

दिया कुमारी ने देखा बाइस्कोप

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रविन्द्र मंत्र भवन का अवलनोकन कर प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ और रविन्द्र मंच की प्रबंधक श्रीमती सोविला माथुर का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने बाइस्कोप देखा तथा अन्य कला कृतियों को देखकर उनकी प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। 

रंग उत्सव रविंद्र मंच को विजुअल आर्ट से जोड़ने का प्रयास

रंग उत्सव में पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने रंग उत्सव को जयपुर के इस सांस्कृतिक विरासत केन्द्र रविन्द्र मंच की ओर जयपुर वासियों को फिर से जोड़ने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि रंग उत्सव रविंद्र मंच को विजुअल आर्ट से जोड़ने का प्रयास है।आने वाले समय में यहां पर बड़े सांस्कृतिक आयोजन करने के प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय कला और कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे। इस अवसर पर आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल भी उपस्थित रही।  


कठपुतलियों ने किया मोहित 

विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी कठपुतली कलाकार रंग उत्सव में अपनी जादुई कला के रंग बिखेरते हुए दिखाई दिए। राजस्थानी लोकगीतों पर कठपुतली नृत्य दर्शकों को अपनी और आकर्षित किया। यहां पर छोथमल भाट कठपुतली कलाकार ने युवक युवतियों को कठपुतली कला सीखाई।

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति