नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

By Desk
On
  नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

सीहाेर । मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।बताया जा रहा है कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह दो मंजिला बिल्डिंग है और नीचे नमकीन की फैक्ट्री संचालित होती थी। सूचना मिलने पर दमकल वाहन और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

जानकारी अनुसार मिक्सचर बनाने की यह फैक्ट्री नगर के देव नगर कॉलोनी में स्थित है। क्षेत्र में बजरंग नमकीन नाम से एक फैक्ट्री संचालित हो रही है। शनिवार सुबह करीब छह बजे अचानक इस फैक्ट्री में आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब फैक्ट्री से धुआं उठता देखा तो उन्होंने इसकी सूचना कारखाने के ऊपर निवास करने वाले देवनारायण को दी। जिन्होंने नमकीन कारखाने के मालिक राकेश राय और फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। इधर, आग ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले लोगों ने अपने-अपने तरीके से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। साथ ही दमकलों को भी बुलाया गया। इसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब फैक्ट्री में आग लगी तो वहां कोई नहीं था। नमकीन फैक्ट्री संचालक को जब इसकी खबर मिली तो वो वह मौके पर पहुंचा। आगजनी में नमकीन कारखाने के साथ एक किराना दुकान भी जलकर राख हो गई। आगजनी में दूसरी मंजिल पर निवास करने वाले लोगों ने भी घर से निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची तीन फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आगजनी में करीब 50 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। गोदाम में रखा सामान खराब हो गया। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गनीमत रही कि आग ने आसपास के भवनों को चपेट में नहीं लिया और वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। आगजनी की सूचना पर पटवारी और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। वहीं सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

अन्य खबरें  डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के साथ अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

नमकीन कारखाने के मालिक राकेश राय ने बताया आग लगने से 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया। कारखाने में दीपावली की तैयारी को लेकर कच्चा माल के अलावा तैयार माल भी रखा हुआ था। आगजनी में उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे तक कारखाने में काम होता रहा था। सुबह अचानक 5 बजे मकान मालिक देवनारायण का फोन आया कि कारखाने में आग लग गई। इसकी सूचना भी फायर बिग्रेड को दी गई थी, लेकिन फायर बिग्रेड सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। समय पर फायर बिग्रेड पहुंच जाती तो आगजनी का बड़ी घटना टल सकती थी। आग संभवत: शार्ट सर्किट से लगी होगी।

अन्य खबरें  बच्चों को वन्य जीवन और जैव विविधता की महत्ता से बचपन में ही करें संस्कारित : मंगुभाई पटेल

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ
देहरादून । उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस अपनेउम्मीदवार की...
हिमाचल में 2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी, नहीं होगा 10 अंकों का साक्षात्कार
सचिवालय में हुई उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बाॅडी की बैठक
उपचुनावों में भाजपा सातों सीट हारेगी : जूली
शाहपुरा में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट: 1435 करोड़ के निवेश से जिले को मिलेगी नई ऊंचाई
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती सम्बंधी दो साल का कलेण्डर किया जारी