गोपाल शर्मा ने लगाया अपनी ही पार्टी के लोगो लोगों पर कांग्रेस से मिलीभगत का आरोप

On
गोपाल शर्मा ने लगाया अपनी ही पार्टी के लोगो लोगों पर कांग्रेस से मिलीभगत का आरोप

कार्यकर्ताओं के काम न होने से क्षेत्र में नाराज़गी का डर !

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने भाजपा के नेताओं को ही घेर लिया। विधायक ने इशारों में कांग्रेस पार्टी के विधायकों से मिलीभगत का आरोप लगाया।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि हम अपने सामने मीट की दुकानें देखेंगे। उनसे फैलने वाली महामारी देखेंगे और मीट की दुकान वालों से सौदेबाजी करेंगे। अगर हम शराब की अवैध दुकानें देखेंगे और रफीक खान से मिलने का काम करेंगे। रफीक खान, प्रताप सिंह खाचरियावास व कागजी के इशारे पर काम करेंगे तो भाजपा के सपने को साकार नहीं कर सकते।
मिली जानकारी के अनुसार विधायक गोपाल शर्मा इन दिनों अपने कार्यकर्ताओं के कार्य न करवा पाने के कारण कार्यकर्ताओं में नाराज़गी से क्षुब्ध नज़र आए आ रहे हैं !
कार्यकर्ताओं के कार्य न होने पर कई कार्यकर्ता दबी ज़ुबान में विरोध प्रकट कर रहे हैं,जिससे शर्मा को क्षेत्र में लोगों की नाराजगी का डर है !
उन्होंने कहा कि रफीक खान पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज है। प्रताप खाचरियावास के परिवार पर कई एफआईआर दर्ज है। अगर कार्यवाही नहीं होती है तो तकलीफ होती है। हम उन्हीं के साथ बैठते है, उनसे हाथ मिलाते है और उनकी कृपा से बने रहना चाहते है तो आप सोचिए की भारतीय जनता पार्टी तो रह सकती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी से सिद्धांत नहीं रह सकते।

अन्य खबरें  चारदीवारी क्षेत्र में 23 को सुबह पांच बजे से शुरू होगी पेयजल की आपूर्ति

उन्होंने सभा में सवाल उठाते हुए कहा कि हम खुद को संघ का स्वयंसेवक व भारत माता का पुत्र बताते है, लेकिन क्या कही रिश्वत लेते हमारी जेब ढिली तो नहीं हो जाती। क्या भ्रष्टाचार करते समय हमारे हाथ कांपने लग जाते है। क्या कांग्रेस के लगाए अफसरों से सांठगांठ करते हुए हमारा मन इसलिए नहीं कांपता कि उन्होंने कितना दर्द दिया है।

अन्य खबरें  जयपुर में मौसम नरम-गरम, सर्दी के तेवर अभी ढीले

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ भाजपा की चाल भांप रही कांग्रेस, 24 तक टिकट पर स्थिति करेगी साफ
देहरादून । उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर आगामी 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस अपनेउम्मीदवार की...
हिमाचल में 2061 वन मित्रों की भर्ती को मंजूरी, नहीं होगा 10 अंकों का साक्षात्कार
सचिवालय में हुई उत्तराखंड स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की 12वीं गवर्निंग बाॅडी की बैठक
उपचुनावों में भाजपा सातों सीट हारेगी : जूली
शाहपुरा में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट: 1435 करोड़ के निवेश से जिले को मिलेगी नई ऊंचाई
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत
राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती सम्बंधी दो साल का कलेण्डर किया जारी