ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन...

By Desk
On
   ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन...

अयोध्या। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से नाराज़ ई-रिक्शा चालकों ने गुरुवार को कैंट क्षेत्र के लाल कुर्ती में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें लगातार परेशान कर रही है, जबकि उनके सभी कागजात पूर्ण रूप से वैध हैं।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चालकों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्हें अयोध्या धाम क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे उनके रोज़गार पर सीधा असर पड़ रहा है।

ई-रिक्शा चालकों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर अयोध्या और जामनगर निगम एकीकृत हैं, तो फिर क्षेत्र को दो हिस्सों में क्यों बाँटा जा रहा है? उनका कहना है कि राम मंदिर से लेकर नया घाट तक अन्य वाहनों की आवाजाही हो रही है, लेकिन ई-रिक्शा को उदया पब्लिक स्कूल गेट के पास ही रोक दिया जाता है और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिलती।

अन्य खबरें  नीतियों और निर्णयों से सुदूर वनवासी गांव में भी पहुंची विकास की रोशनी

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि ई-रिक्शा को भी रामपथ और अयोध्या क्षेत्र में चलने की अनुमति दी जाए, ताकि उनका रोजगार प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार वे सभी जरूरी कागजात एवं पहचान पत्र रखते हैं, इसके बावजूद पुलिस बार-बार चेकिंग कर परेशान करती है।

अन्य खबरें  बदायूं में महिला की हत्या करके शव दफनाया,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
किर्लोस्कर ऑयल इंजन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे छोटा 1000 केवीए जनरेटर
जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
कांग्रेसी नेता उस्मान खान ने मंदिर के बाहर लोगों पर चढ़ाई कार, कांग्रेस को लेना चाहिए गंभीरता से:- मदन राठौड़ 
हिट एंड रन केस मामले में घायलों से मिलने पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
अयोध्या की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आहुति शुक्ला ने की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाक़ात
हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !