*रिलायंस की मेट सिटी में कोरियाई डायग्नोस्टिक्स कंपनी बोडिटेक ने लगाई फैक्ट्री

On
*रिलायंस की मेट सिटी में कोरियाई डायग्नोस्टिक्स कंपनी बोडिटेक ने लगाई फैक्ट्री

गुरुग्राम, 4 अप्रैल, 2025: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के झझर जिले में स्थित, मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप (मेट सिटी) में दक्षिण कोरियाई की एक प्रमुख डायग्नोस्टिक्स कंपनी बोडिटेक ने प्रोडक्शन यूनिट लगाई है। कंपनी यहां चिकित्सिय उपकरणों का निर्माण करेगी। फैक्ट्री के उद्घाटन समारोह में भारत में कोरिया गणराज्य के राजदूत ली सेओंग-हो और बोडिटेक मेड इंक. के चेयरमैन डॉ. यूई यूल चोई ने भाग लिया।

 
8000 एकड़ में फैली इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड स्मार्ट सस्टेनेबल सिटी यानी मेट सिटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 100% सहायक कंपनी है। अपने प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से मेट सिटी, मल्टीनेशनल कंपनियों के बीच पहली पसंद बन कर उभरी है। मेट सिटी 10 देशों की 580 से अधिक कंपनियों की फैक्ट्री या ऑफिस बन चुके हैं जिनमें दक्षिण कोरिया की छह कंपनियां शामिल हैं।

अन्य खबरें  लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार,

मेट सिटी के सीईओ एस.वी. गोयल ने कहा, "हमें मेट सिटी की वैश्विक कंपनियों की बढ़ती लिस्ट में बोडिटेक मेड का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। प्लग-एन-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करने वाली कंपनियों के बीच मेट सिटी पसंदीदा जगह बन गई है। बोडिटेक मेड की इस अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण निर्माण सुविधा के साथ, एक उभरते केंद्र के रूप में हमारी स्थिति और मजबूत हुई है। हम झज्जर के टाउनशिप में और अधिक दक्षिण कोरियाई उद्यमों का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।"

अन्य खबरें भीलवाड़ा एनर्जी लिमिटेड एलएनजे ग्रीनपेट में करेगा रु 750 करोड़ का निवेश

बोडिटेक दक्षिण कोरियाई के सूचकांक कोसडैक की एक सूचीबद्ध कंपनी है। बॉडीटेक मेड इंक दुनिया भर में अपने इन विट्रो डायग्नोस्टिक्स (आईवीडी) सॉल्युशन्स के लिए मशहूर है। मानव शरीर से प्राप्त नमूनों जैसे रक्त या ऊतक के नमूनों पर की गई प्रयोगशाला जांच को इन विट्रो डायग्नोस्टिक्स कहते हैं।

अन्य खबरें  10 ग्राम सोने की कीमत 91,000 रुपये के पार पहुंची

बॉडीटेक मेड इंक के चेयरमैन डॉ. यूई यूल चोई ने कहा, "भारत एक महत्वपूर्ण बाजार और चिकित्सा उपकरणों के लिए एक उभरते वैश्विक विनिर्माण केंद्र दोनों का प्रतिनिधित्व करता है। देश का सहायक नीति ढांचा और बढ़ते स्वास्थ्य सेवा का बुनियादी ढांचा, इसे एक आदर्श स्थान बनाता है।"

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
किर्लोस्कर ऑयल इंजन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे छोटा 1000 केवीए जनरेटर
जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
कांग्रेसी नेता उस्मान खान ने मंदिर के बाहर लोगों पर चढ़ाई कार, कांग्रेस को लेना चाहिए गंभीरता से:- मदन राठौड़ 
हिट एंड रन केस मामले में घायलों से मिलने पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
अयोध्या की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आहुति शुक्ला ने की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाक़ात
हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !