कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम

By Desk
On
   कांग्रेस ने शुरू किया डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम

नई दिल्ली । 'ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस' ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर फेलो कार्यक्रम की घोषणा की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बताया दी कि पेशेवरों के लिए इस कार्यक्रम में इच्छुक लोग आवेदन कर सकते हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "अब समय आ गया है कि भारत के सबसे प्रतिभाशाली लोग अपनी शक्ति को राजनीति में लाएं। डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम मध्य-करियर वाले पेशेवरों के लिए है, जो सार्वजनिक जीवन में कदम रखें, ईमानदारी के साथ नेतृत्व करें, तथा एक प्रगतिशील और समावेशी भारत के निर्माण में मदद करें।"
राहुल गांधी ने आवेदन करने के लिए 'ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस' का एक लिंक भी साझा किया है।

कांग्रेस से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत देश भर से 50 पेशेवरों का चयन किया जाएगा और उन्हें पार्टी के प्रमुख नेता प्रशिक्षित करेंगे। नेता से प्रशिक्षण मिलने के बाद इन लोगों को पार्टी से संबंधित कार्यों में लगाया जाएगा। यह प्रोग्राम उन लोगों के लिए है जो अपने करियर के मिड लेवल पर हैं और अब तक करियर में 10 साल दे चुके हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी के एक चयनित पैनल द्वारा गहन चयन प्रक्रिया के बाद चयनित किया जाएगा। इसके बाद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

अन्य खबरें  17 घंटे से अधिक चली चर्चा : किरेन रिजिजू

कांग्रेस ने यह भी बताया है कि यह कोई इंटर्नशिप कार्यक्रम नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह फेलो प्रोग्राम कोई प्रवेश-स्तर की इंटर्नशिप नहीं है, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने का अवसर है। यदि आपके पास कम से कम 10 साल का पेशेवर अनुभव है और आप सार्थक प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं, तो यह नेतृत्व में कदम रखने के लिए आपके पास मौका है।

अन्य खबरें  सोनिया गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित ! हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर आर तिवाडी ने हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को...
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा भाजपा से निलंबित
2014 के बाद जो मोदी सरकार ने निर्णय लिए, वैसे निर्णय लेने की हिम्मत 2014 से पहले की सरकारें नहीं दिखा पायी -दिया कुमारी
धार्मिक आस्था के केंद्र श्री खाटू श्याम जी में भव्य रूप से किए जाएं विकास कार्य:- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
कितनी संपत्ति है राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू के पास  ?
औषधि नियंत्रण विभाग में तैनात अतिरिक्त आयुक्त पंकज कुमार ओझा पर लगे मिलावटखोरों के साथ साँठ गाँठ के गंभीर आरोप !
मानसरोवर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया रामजन्म पाटोत्सव