न्याय और पारदर्शिता की नई शुरुआत तय'

By Desk
On
न्याय और पारदर्शिता की नई शुरुआत तय'

नई दिल्ली । लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इस विधेयक को मंजूरी मिलने से अन्याय और भ्रष्टाचार को खत्म कर न्याय और पारदर्शिता की नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि 2013 में तुष्टिकरण के लिए रातों-रात वक्फ कानून को अतिवादी बना दिया गया, जिसके कारण दिल्ली के लुटियंस जोन की 123 वीवीआईपी संपत्तियां वक्फ को दे दी गईं। इस विधेयक के पारित होने से देश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है, जो न्याय और समानता को सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए।
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज का दिन ऐतिहासिक है। संसद ने 'वक्फ (संशोधन) विधेयक - 2025' को मंजूरी दे दी है, जो दशकों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार को खत्म कर न्याय और पारदर्शिता की नई शुरुआत करेगा। 2013 में तुष्टिकरण के लिए रातों-रात वक्फ कानून को अतिवादी बना दिया गया, जिसके कारण दिल्ली के लुटियंस जोन की 123 वीवीआईपी संपत्तियां वक्फ को दे दी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक कदम से अब इसकी पारदर्शिता से निगरानी की जा सकेगी।"

अन्य खबरें  अल्पसंख्यकों पर अत्याचार : विदेश मंत्री जयशंकर ने बताई संख्या,

उन्होंने लिखा, "2013 में लाए गए संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों में कुल साढ़े 5 घंटे चर्चा हुई थी, जबकि इस विधेयक पर दोनों सदनों में 16 घंटे से ज्यादा की चर्चा हुई। मोदी सरकार ने संयुक्त समिति बनाई, जिसमें 38 बैठकें हुईं, 113 घंटे चर्चा हुई और 284 हितधारकों को शामिल किया गया। 'वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025' को संसद के पटल पर लाने से पहले मोदी सरकार को देशभर से करीब एक करोड़ ऑनलाइन सुझाव मिले, जिनका विश्लेषण करने के बाद यह कानून बनाया गया, जो दर्शाता है कि जहां मोदी सरकार मुस्लिमों के साथ खड़ी है, वहीं विपक्ष केवल वोट बैंक की आड़ में गुमराह कर रहा है। 

अन्य खबरें  जयशंकर ने दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों से की मुलाकात,

सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, "इस विधेयक के पारित होने से देश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है, जो न्याय और समानता को सुनिश्चित करेगा। इसे समर्थन देने वाले सभी दलों और सांसदों का भी धन्यवाद। वक्फ बोर्ड को अधिक उत्तरदायी बनाना अनिवार्य था। यह विधेयक सुनिश्चित करेगा कि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग न हो और इसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।

अन्य खबरें  सोनिया गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित ! हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !
जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर आर तिवाडी ने हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को...
पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा भाजपा से निलंबित
2014 के बाद जो मोदी सरकार ने निर्णय लिए, वैसे निर्णय लेने की हिम्मत 2014 से पहले की सरकारें नहीं दिखा पायी -दिया कुमारी
धार्मिक आस्था के केंद्र श्री खाटू श्याम जी में भव्य रूप से किए जाएं विकास कार्य:- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
कितनी संपत्ति है राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू के पास  ?
औषधि नियंत्रण विभाग में तैनात अतिरिक्त आयुक्त पंकज कुमार ओझा पर लगे मिलावटखोरों के साथ साँठ गाँठ के गंभीर आरोप !
मानसरोवर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया रामजन्म पाटोत्सव