रामनवमी पर राम तारक यज्ञ, 108 नामों का होगा उच्चारण
By Desk
On

जयपुर। गुप्त वृन्दावन धाम रामनवमी के अवसर पर प्रभु श्री राम की भक्ति में सराबोर होने के लिए तैयार है। रामलला के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्री श्री कृष्ण बलराम विशेष राम लक्ष्मण के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
इसके लिए गुप्त वृन्दावन धाम में शाम को राम तारक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भगवान राम के 108 पवित्र नामों का जाप किया जाएगा। श्री राम-लक्ष्मण की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हरिनाम संकीर्तन के साथ पुष्प वर्षा की जाएगी। भगवान के विशेष श्रृंगार और पुष्प वर्षा के लिए भारत के प्रमुख शहरों से फूल मंगवाए गए हैं।
गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए राम तारक यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
Latest News

08 Apr 2025 22:48:16
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
Comment List