सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प का नतीजा: मुख्यमंत्री यादव

By Desk
On
   सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प का नतीजा: मुख्यमंत्री यादव

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों, खासकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उनके संकल्प का नतीजा है।

यादव ने एक बयान में कहा कि यह विधेयक वक्फ संपत्तियों के कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा और मुस्लिम समुदाय के गरीबों के हितों की रक्षा करेगा।

अन्य खबरें  अमेरिकी टैरिफ को लेकर केंद्र पर निशाना साधा,

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी समाज के सभी वर्गों के लिए चिंतित हैं और इसी वजह से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पारित हो गया।’’

अन्य खबरें  भाजपा की चिंता देखकर जिन्ना को भी शर्म आ जाएगी,

यादव ने कहा कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे राज्यसभा में अधिक समर्थन मिला। संसद के दोनों सदनों में लंबी बहस के बाद बृहस्पतिवार को लोकसभा में और शुक्रवार की सुबह राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित हो गया।

अन्य खबरें  राजनीति की प्रयोगशाला बना रही कांग्रेस: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 128 और विरोध में 95 सदस्यों ने मतदान किया। लोकसभा में इसे 288 सदस्यों ने समर्थन दिया और 232 ने विरोध किया। यादव ने कहा कि जिस तरह से देश के लोगों, खासकर मुसलमानों ने विधेयक का स्वागत किया है, उससे पता चलता है कि इसे कितना समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि जो लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं, वे अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण की बात तो करते हैं, लेकिन उनके लिए कुछ भी ठोस नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री के प्रयासों, खासकर ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उनके संकल्प का परिणाम है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
किर्लोस्कर ऑयल इंजन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे छोटा 1000 केवीए जनरेटर
जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
कांग्रेसी नेता उस्मान खान ने मंदिर के बाहर लोगों पर चढ़ाई कार, कांग्रेस को लेना चाहिए गंभीरता से:- मदन राठौड़ 
हिट एंड रन केस मामले में घायलों से मिलने पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
अयोध्या की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आहुति शुक्ला ने की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाक़ात
हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !