रेखा गुप्ता ने वक्फ संशोधन विधेयक पास होने पर कहा

By Desk
On
   रेखा गुप्ता ने वक्फ संशोधन विधेयक पास होने पर कहा

नई दिल्ली । लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक के पास होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि इस विधेयक को मंजूरी मिलने से अन्याय और भ्रष्टाचार को खत्म कर न्याय और पारदर्शिता की नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि 2013 में तुष्टिकरण के लिए रातों-रात वक्फ कानून को अतिवादी बना दिया गया, जिसके कारण दिल्ली के लुटियंस जोन की 123 वीवीआईपी संपत्तियां वक्फ को दे दी गईं। इस विधेयक के पारित होने से देश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा है, जो न्याय और समानता को सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए।
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज का दिन ऐतिहासिक है। संसद ने 'वक्फ (संशोधन) विधेयक - 2025' को मंजूरी दे दी है, जो दशकों से चले आ रहे अन्याय और भ्रष्टाचार को खत्म कर न्याय और पारदर्शिता की नई शुरुआत करेगा। 2013 में तुष्टिकरण के लिए रातों-रात वक्फ कानून को अतिवादी बना दिया गया, जिसके कारण दिल्ली के लुटियंस जोन की 123 वीवीआईपी संपत्तियां वक्फ को दे दी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस ऐतिहासिक कदम से अब इसकी पारदर्शिता से निगरानी की जा सकेगी।"

अन्य खबरें  BJP विधायक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर आग्रह किया...

उन्होंने लिखा, "2013 में लाए गए संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों में कुल साढ़े 5 घंटे चर्चा हुई थी, जबकि इस विधेयक पर दोनों सदनों में 16 घंटे से ज्यादा की चर्चा हुई। मोदी सरकार ने संयुक्त समिति बनाई, जिसमें 38 बैठकें हुईं, 113 घंटे चर्चा हुई और 284 हितधारकों को शामिल किया गया। 'वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025' को संसद के पटल पर लाने से पहले मोदी सरकार को देशभर से करीब एक करोड़ ऑनलाइन सुझाव मिले, जिनका विश्लेषण करने के बाद यह कानून बनाया गया, जो दर्शाता है कि जहां मोदी सरकार मुस्लिमों के साथ खड़ी है, वहीं विपक्ष केवल वोट बैंक की आड़ में गुमराह कर रहा है।

अन्य खबरें  2026 के बाद देश में नक्सलवाद इतिहास बनकर रह जाएगा

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

No comments yet.

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
किर्लोस्कर ऑयल इंजन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे छोटा 1000 केवीए जनरेटर
जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
कांग्रेसी नेता उस्मान खान ने मंदिर के बाहर लोगों पर चढ़ाई कार, कांग्रेस को लेना चाहिए गंभीरता से:- मदन राठौड़ 
हिट एंड रन केस मामले में घायलों से मिलने पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
अयोध्या की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आहुति शुक्ला ने की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाक़ात
हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !