जयपुर से अलवर लौटते समय भाजपा कार्यकर्ता यासीन पहलवान की हत्या

By Desk
On
   जयपुर से अलवर लौटते समय भाजपा कार्यकर्ता यासीन पहलवान की हत्या

अलवर । भाजपा कार्यकर्ता यासीन पहलवान की बदमाशों ने पीट कर हत्या कर दी। गुरुवार की शाम यासीन पहलवान अपने दो साथियों के साथ जयपुर से अलवर लौट रहे थे। तभी अलवर जयपुर रोड पर घाटा बादरोल के पास बदमाशों ने आगे पीछे गाड़ी लगाकर उनकी गाड़ी को रोका और गाड़ी में से निकालकर लाठी, फरसी, हथौड़े आदि से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए।

पुलिस के अनुसार यासीन पहलवान अपने साथी एडवोकेट जितेंद्र शर्मा और परमेंद्र शर्मा के साथ जयपुर किसी काम से गए हुए थे। वापसी लौटते समय गुरुवार की शाम विराट नगर से उनके पीछे उनकी कार के पीछे गाड़ियां लगी। उन गाड़ियों में बदमाश सवार थे। घाटा बांदरोल के पास सुनसान जगह पर बदमाशों ने उनकी कार के आगे पीछे अपनी गाड़ी लगा दी। इसके बाद बदमाशों ने उनके कार पर हमला किया। जिसमें कार के शीशे टूट गए। फिर यासीन पहलवान को बदमाशों ने कार से उतार कर मारपीट की। जबकि साथियो को हथियारों की नोक पता रखा। घटनास्थल पर ही सर में और पैरों में गंभीर चोट लगने के कारण उनका काफी खून बह गया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। साथियो ने लोगों की मदद से उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां आज सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान पहलवान की मौत हो गई। दोपहर खबर लिखें जाने तक जयपुर के एस एम एस अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया चल रही थी। शव को अलवर लाकर दफनाया जायेगा।

Read More  भाजपा का सदस्यता अभियान, हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य

जानकारों की माने तो पुरानी रंजिश के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है। उनकी बेलाका गांव में काफी समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते वहीं के लोगों ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। भाजपा कार्यकर्ता यासीन खान हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के थे। भाजपा नेताओं से भी उनके गहरे संबंध थे। सामाजिक कार्यों में भी वह हमेशा आगे रहते थे। उनकी मौत की खबर के बाफ शहर में शोक की लहर हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी तादाद में लोग उनके हत्यारो की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Read More हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर हजरत अली उर्फ गुड्डू के अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति