हिमाचल विस उपचुनाव मतगणना रूझान: कांग्रेस सभी तीन सीटों पर आगे

By Desk
On
  हिमाचल विस उपचुनाव मतगणना रूझान: कांग्रेस सभी तीन सीटों पर आगे

शिमला। हिमाचल की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। शुरूआती रूझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस सभी तीन सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी वाली देहरा सीट पर कांटे की टक्कर देखी जा रही है। कमलेश ठाकुर पहले चार राउंड की गिनती में पीछे चल रही थी। इसके बाद उन्होंने बढ़त बनाई।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर पांच राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह पर 636 मतों की बढ़त बना ली है। इस सीट में मतगणना के कुल 10 राउंड होंगे। हमीरपुर सीट में दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशीष शर्मा से 1709 मतों से आगे चल रहे हैं। इसी तरह नालागढ़ सीट से कांग्रेस के हरदीप बाबा भाजपा के केएल ठाकुर से 646 मतों से आगे चल रहे हैं।

Read More  ट्रेन में टीटीई से दुर्व्यवहार करने वाले तृणमूल विधायक के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी में रेलवे

गौरतलब है कि तीनो सीटों पर 10 जुलाई को करीब 71 फीसदी मतदान हुआ है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में तीनों सीटें निर्दलीयों के खाते में गई थीं।

Read More  सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में इंफाल में हथियार और विस्फोटक बरामद

इस उपचुनाव चुनाव में 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

Read More वनतारा की गुहार – रोका जाए नमीबिया में जानवरों का वध

देहरा और नालागढ़ में पांच-पांच जबकि हमीरपुर में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। देहरा में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री की पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और भाजपा के होशियार सिंह के बीच है। हमीरपुर में कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा और भाजपा के आशीष शर्मा के बीच टक्कर है। उधर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के के.एल.ठाकुर और कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा मैदान में हैं।

वर्ष 2022 में हुये विधानसभा चुनाव में इन तीनों सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस दूसरे और भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी। इसी साल मार्च महीने में निर्दलीय विधायकों द्वारा इस्तीफे देने के कारण इस सीटों पर उपचुनाव करवाया गया है। खास बात यह है कि इस्तीफा देने वाले तीनों निर्दलीय विधायकों ने इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा है। इन सीटों पर हार व जीत से सतारूढ़ कांग्रेस सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन ये उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिये प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।

 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति