पायलट में नेतृत्व की क्षमता, काबिलियत को सलाम : फाेन टैपिंग बड़ा अनैतिक वाे नेतृत्व के लिए योग्य नहीं : हरीश चाैधरी

By Desk
On
   पायलट में नेतृत्व की क्षमता, काबिलियत को सलाम : फाेन टैपिंग बड़ा अनैतिक वाे नेतृत्व के लिए योग्य नहीं : हरीश चाैधरी

बाड़मेर । बायतु विधायक हरीश चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरीश चौधरी ने कहा- सचिन पायलट में नेतृत्व की क्षमता है। मैं उनकी काबिलियत को सलाम करता हूं। मैं गठजोड़, ठगजोड़ के साथ कभी नहीं रहा।

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में चौधरी ने फोन टैपिंग मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा- अगर फोन टैपिंग हुआ है तो बड़ा अनैतिक है। जो व्यक्ति अनैतिक कृत्य करता है, वह नेतृत्व के लिए योग्य नहीं है।

Read More  मिड डे मिल की खिचड़ी में दिखा मरा हुआ मेंढक, पांच स्कूल ने लौटाया भोजन

चौधरी ने कहा कि मीडिया ने भ्रम फैलाया, पायलट ने कभी मुख्यमंत्री बनने की बात नहीं की। उन्होंने कभी प्रदेशाध्यक्ष या मंत्री बनाने की भी बात नहीं की। उनकी छवि खराब करने के लिए सुनियोजित साजिश रची गई। पायलट ने तर्क के आधार पर यह डिमांड रखी थी कि उनके एमएलए और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सचिन पायलट राजस्थान के निर्माण के लिए अपने आपको झोंक रहा है। पैदल चलना पड़ता है तो चल रहा है। वो सरकार के खिलाफ नहीं था, वो मुद्दे के आधार पर था। राहुल गांधी के अनुयायी हैं, नरेंद्र मोदी के अनुयायी नहीं हैं। कांग्रेस के अंदर रहने वाले लोग उनको आदर्श मानते हैं। हम लोग असली कांग्रेस हैं। यह सबको पता है कि कौन इस तरीके का गठजोड़ कर रहा है। मुद्दों के आधार पर राजनीति करो।

Read More  42 घंटे बाद निकाला सूरजकुंड में डूबे दर्शनार्थी का शव, सुबह सतह पर तैरती दिखी थी लाश

फोन टैपिंग पर चौधरी ने कहा कि अगर फोन टैपिंग हुआ है तो बड़ा अनैतिक है। जो व्यक्ति अनैतिक कृत्य करता है, वो व्यक्ति नेतृत्व के लिए योग्य नहीं है। कोई भी व्यक्ति हो, जिस किसी ने फोन टैप किया है। वो योग्य व्यक्ति नहीं है। अब सवाल यह उठता है कि फोन टैपिंग हुई है या नहीं। फोन टैपिंग हुई है तो किसने की है, ये दोनों सवाल हैं। इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

Read More श्रीमती रश्मि शर्मा ने संभाला राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त का पदभार

हरीश चौधरी ने अपनी सरकार पर बात करते हुए कहा कि कई ऐसे फैसले हुए, जैसे- दूदू को जिला बना दिया, कोई व्यक्ति इस तर्क को स्वीकार करेगा क्या? केवल वाहवाही लेने के लिए यह किया। बायतु जिला बनाने का मुझे किसी ने कहा, अगर मैं बायतु को जिला बना दूं तो तार्किक तौर पर सही था। कई ऐसे फैसले थे। हमारा संविधान क्या कहता है कॉलेबोरेटिव चीजें होनी चाहिए। भैरोंसिंह शेखावत ने जिस दिन बिजनेस रूल्स में फेरबदल किया, उस दिन आगे बढ़ता राजस्थान ठप हो गया। किसी मुख्यमंत्री ने फेरबदल नहीं किया, मैंने वो बात कई बार उठाई।

हरीश चौधरी ने उपचुनाव में हनुमान बेनीवाल से गठबंधन पर कहा कि हमारा राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हो जाता है। फिर हम लोग उस गठबंधन को भावना के तौर पर मानते हैं। उस समय पर हमारी सोच और ईगो बीच में नहीं आता है। जिस किसी से गठबंधन होगा। उसे ईमानदारी से फॉलो करेंगे। अगर 5 सीटों पर गठबंधन पर सहयोगी लड़ेंगे तो पूरी ताकत से उनकी मदद करेंगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति