विवाहिता ने चार महीने के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी

By Desk
On
  विवाहिता ने चार महीने के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी

अजमेर । पति और मां ने स्कूटी चलाने से रोका तो विवाहिता ने चार महीने के बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी। देर रात रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिले। मामला अजमेर के अलवर गेट थाना इलाके का है।

थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि मदार रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर रात करीब 12 बजे जीआरपी थाने से एक महिला और मासूम बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव के पास ही एक बैग और मोबाइल मिला। पुलिस ने मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया। महिला की पहचान धोलाभाटा की जगदंबा कॉलोनी निवासी प्रियंका चौरसिया (24) पत्नी करण के रूप में हुई, जबकि 4 महीने के मासूम की पहचान हरयांश के रूप में हुई।

Read More  जैसलमेर में घर देने वाले गणपति : मान्यता है पत्थर जमाकर मकान बनाने वाले काे पक्का मकान

स्कूटी चलाने की बात पर मां-पति से हुआ झगड़ा

Read More  राजस्थान के सुंदर गुर्जर ने 64.96 मीटर की दूरी तक भाला फेंक पैरालिंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रियंका का सोमवार शाम को अपनी मां और पति करण से स्कूटी चलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। पति करण और मां ने बारिश के कारण उसे स्कूटी पर बाहर जाने से मना किया था। इस बात से नाराज प्रियंका शाम करीब 6 बजे अपने बेटे हरयांश को लेकर घर से निकल गई और ट्रेन के आगे कूद गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

Read More  ऋषि पंचमी पर संतों का होगा शाही स्नान, देव छठ पर श्रद्धालु लगाएंगे सरोवर में डुबकी

थाना प्रभारी ने बताया कि करीब एक साल पहले प्रियंका की शादी अमृतसर (पंजाब) निवासी करण से हुई थी। घर पर मां के अकेला होने के कारण प्रियंका मां के पास अजमेर में ही रहती थी। कुछ दिनों के लिए वह अपने पति के पास अमृतसर गई थी और मई महीने में अजमेर लौटी थी। प्रियंका का पांच दिन पहले (18 जुलाई) को जन्मदिन था। पति करण प्राइवेट बैंक में जॉब करता है और अजमेर आता-जाता रहता है। प्रियंका के पिता के धर्म भाई देवी सिंह ने बताया कि प्रियंका के बेटे की तबीयत ठीक नहीं थी। करण और प्रियंका घूमने जाने की कह रहे थे। इस पर प्रियंका की मां ने कहा था कि बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है तो स्कूटी की जगह पैदल ही चले जाओ। इसके बाद पति-पत्नी के बीच कुछ बातचीत हुई और फिर गुस्से में प्रियंका अपने बच्चे को लेकर घर से चली गई थी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति