विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने रेवासा में स्व. राघवाचार्य को दी श्रदांजलि

By Desk
On
  विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने रेवासा में स्व. राघवाचार्य को दी श्रदांजलि

जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को रेवासा पीठ पहुँचकर स्व. राघवाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। देवनानी ने रेवासा के नये पीठाधीश्वर संत राजेन्द्र दास देवाचार्य के समक्ष संवेदना व्यक्त की।

देवनानी ने कहा कि " स्वर्गीय राघवाचार्य महान आध्यात्मिक गुरु थे। उनका सम्पूर्ण जीवन लोगों की आध्यात्मिक उन्नति, शिक्षा प्रसार और समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से सनातन और आध्यात्मिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। स्वामी द्वारा समाज को पढ़ाये गए नैतिकता के पाठ आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे। स्वामी ने अपना जीवन आध्यात्मिक उन्नित में लगाया। समाज उनके दिखाये गए मार्ग को सदैव याद रखेगा।"

Read More उप मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय रोजगार उत्सव एवं विकास कार्य लोकार्पण समारोह में लिया भाग

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को खाटूश्याम के दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली व प्रगति की कामना की। देवनानी ने कहा कि खाटूश्याम धाम जन-जन के आस्था का केन्द्र है। विभिन्न जगहों से यहाँ लोग बड़ी संख्या में दर्शन करने आते है।

Read More नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला