हरियाणा में जेजेपी को झटका, पार्टी के तीन नेता भाजपा में शामिल

By Desk
On
  हरियाणा में जेजेपी को झटका, पार्टी के तीन नेता भाजपा में शामिल

नई दिल्ली । जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पूर्व नेता देवेंद्र सिंह बबली, सुनील सांगवान और संजय कबलाना सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में पूर्व जेजेपी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी का कद बढ़ रहा है। आज देश के 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। पार्टी केंद्र में भी तीसरी बार सत्ता में आई है, ऐसा साठ साल में पहली बार हुआ है।

Read More  एलायंस एयर 01 अक्टूबर से बेंगलुरु उड़ान का संचालन टर्मिनल-2 पर करेगी स्थानांतरित

भाजपा महासचिव ने कहा, "आगामी चुनावों के लिए हरियाणा में हवा भाजपा के पक्ष में है। लोग राज्य में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि भाजपा ने राज्य के लोगों के लिए असाधारण काम किया है।"

Read More  निपाह वायरस से 24 वर्षीय छात्र की मौत, केरल ने आईसीएमआर से मांगी मदद

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि आज वह बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और विजन के तहत काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और उनकी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लोगों के लिए 100 से अधिक काम किए हैं। हरियाणा में भाजपा सरकार का एक और कार्यकाल निकट है और वह कड़ी मेहनत करने तथा लोगों को राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराने के लिए तैयार हैं।

Read More  कांग्रेस का हाथ, भारत विरोधियों के साथः भाजपा

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला