भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-अमेरिका में देश के खिलाफ बोल कर किया देशद्रोह

By Desk
On
   भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-अमेरिका में देश के खिलाफ बोल कर किया देशद्रोह

 नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सिख समुदाय पर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) लगातार हमलावर है। भाजपा ने कहा कि राहुल ने अमेरिका में देश के खिलाफ बोल कर देशद्रोह किया है।

गुरुवार को भाजपा मुख्यालय मे आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी का विपक्ष का नेता होने का अहंकार सिर्फ संसद में ही नहीं दिखता, उनकी मूर्खता भी संसद में दिखी। अमेरिका में उन्होंने देश का अपमान किया है। जो निंदनीय है। जिस तरह से उन्होंने अमेरिका में भारत का चित्रण किया है उससे करोड़ों भारतीय आहत हैं। राहुल गांधी ने अमेरिका में देशद्रोह किया है। उन्होंने विदेशी धरती पर जातियों और धर्मों को बांटने की कोशिश की। उन्होंने विदेशी देश में सिखों पर कठोर बयान दिया। यह देशद्रोह है और जब देशद्रोह हो तो 'मूर्खता' जैसे शब्द का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। क्योंकि यह सोची समझी रणनीति के तहत बोला गया है।

Read More हवाई टैक्सी से यात्रा जल्द ही वास्तविकता बन जाएगी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा के लिए जाने पर विपक्षी नेताओं की आलोचना पर संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष के नेता गणेश पूजा पर राजनीति कर रहे हैं। क्या लोकतंत्र के विभिन्न स्तंभों को एक साथ नहीं आना चाहिए? आपको प्रधानमंत्री के सीजेआई से मिलने पर आपत्ति है, लेकिन जब राहुल गांधी देश को बांटने वाले इल्हान उमर से मिलते हैं, जॉर्ज सोरोस से मिलते हैं तो कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें गणेश पूजा से समस्या है। उन्होंने पूछा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की इफ्तार पार्टियों में कई न्यायधीश शामिल नहीं हुए थे? कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

Read More  नौसेना कमांडर 17 से 20 सितंबर तक नई दिल्ली में समुद्री चुनौतियों की समीक्षा करेंगे

हिमाचल में संजौली मस्जिद विवाद पर संबित पात्रा ने कहा कि वह मस्जिद अनधिकृत है। कांग्रेस के नेता ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है। स्थानीय नगर पालिका ने वैधता के कागजात दिखाने के लिए इसे 45 बार नोटिस दिया है। हालांकि, मस्जिद प्रबंधन ने अभी तक कोई कागजात जमा नहीं किया है। लेकिन वहां पर इसका विरोध करने पर हिन्दुओं पर लाठी चलाई जा रही है। यही कांग्रेस का असली चेहरा है।

Read More  प्रधानमंत्री और क्राउन प्रिंस के बीच भारत-यूएई संबंधों पर हुई वार्ता

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला