रिलायंस फाउंडेशन ने वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए 50 विशिष्ट महिलाओं का चयन किया

On
रिलायंस फाउंडेशन ने वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए 50 विशिष्ट महिलाओं का चयन किया

जलवायु, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्रों में महिलाओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण 

मुंबई: रिलायंस फाउंडेशन ने वाइटल वॉइसेज के साथ मिलकर वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप 2024-25 के लिए 50 विशिष्ट महिलाओं का चयन किया है। यह फेलोशिप सोशल सेक्टर में ऐसी वीमेन लीडर्स और आंत्रप्रेन्योर्स को एक साथ लाएगा, जो जलवायु, शिक्षा, आजीविका, खेल आदि अहम क्षेत्रों में काम करती हैं और जिनका मकसद भारत की प्रमुख सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना है।  

द वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप प्रोग्राम 2024-25 मुंबई में 13 सितंबर को शुरू हुआ, जहां फेलो के पास नेटवर्किंग और भारत व दुनिया के सोशल सेक्टर एक्सपर्ट्स से अहम जानकारी हासिल करने का मौका मिला। रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “जब महिलाएं नेतृत्व करती हैं, तो वह असंभव को संभव बना देती हैं। वे नई सोच और दृष्टिकोण को सामने लाती हैं। वुमन लीडर्स इंडिया फेलोशिप के लिए चुनी गई 50 फेलो को बधाई।" 

Read More  भारत ने दुनिया को लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरमेंट का विजन दिया: नरेन्द्र मोदी

वाइटल वॉइसेज ग्लोबल पार्टनरशिप के प्रेसिडेंट और सीईओ एलिस नेल्सन ने बताया, 'हम रिलायंस फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस पार्टनरशिप के जरिए भारत की अगली पीढ़ी की उन महिलाओं को सहायता मिलेगी, जो सामाजिक बदलाव लाने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

Read More  मुख्यमंत्री साय 15 को मध्य प्रदेश व गुजरात के दोरे पर रहेंगे

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला