निषाद पार्टी के साथ उपचुनाव की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : ब्रजेश पाठक

By Desk
On
  निषाद पार्टी के साथ उपचुनाव की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : ब्रजेश पाठक

लखनऊ । उप्र में एनडीए गठबंधन में सहयोगी दल निषाद पार्टी को उपचुनाव में एक भी सीट न मिलने के बाद सियासी गलियारों में उठ रही तरह—तरह की चर्चा पर पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ संजय निषाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। निषाद पार्टी की कोर कमेटी बैठक के बाद दोनों ही नेताओं ने प्रेसवार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी और विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी दलों को जनता के बीच जाकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उप्र में उपचुनाव की सभी सीटों पर भाजपा की जीत होगी।

संजय निषाद ने कहा कि हमारी पार्टी और कार्यकर्ता खुले मन से गठबंधन धर्म निभाएंगे। प्रदेश की नौ सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी प्रत्याशियों का समर्थन करते हुए हमारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी उन्हें जीताने में लगेंगे। इस चुनाव में निषाद समाज भी पूरी तरह भाजपा के साथ देगा और विपक्षी दलों को मात देने के लिए साथ खड़ा रहेगा। संजय निषाद ने कहा कि आज सुबह हमारी पार्टी की कोर कमेटी के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बात हो गई है कि आरक्षण के मुद्दे पर बैठ कर आगे बात करेंगे कि इसे कैसे करना है, इसकी जानकारी उन्हें दी गई। उन्होनें कहा कि विपक्ष के लोग हमेशा चुनाव में गलत नैरेटिव बनाते हैं। हमारी शुरू से यही मांग है, हमारे मुद्दें वहीं हैं जिनको ध्यान में रखकर हमने उपचुनाव में बलिदान (टिकट न लेकर) दिया है, हमारे लिए आरक्षण प्रथम मुद्दा है। एनडीए गठबंधन से रिश्ते को लेकर एक सवाल का जवाब देते हुए संजय​ निषाद ने कहा कि ये आने-जाने वालों में से हम नहीं है। साथ है तो 27 में भी साथ रहेंगे। बड़े दिल के साथ हम एनडीए के साथ रहेंगे।

अन्य खबरें  दीपावली पर माटी के कतारबद्ध दीपक कराएंगे पुरातन संस्कृति का एहसास

उपमु​ख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि संजय निषाद ने गठबंधन धर्म का पालन किया है। निषाद पार्टी-भाजपा मिलकर उप्र में धरातल पर काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में निषाद समाज पर अत्याचार हुआ। सवालों के जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारी निवेश आया। यूपी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश की जनता अब विपक्ष (सपा-कांग्रेस) व अन्य दलों से गुमराह नहीं होगी। जीत महत्वपूर्ण है, सभी सीटों पर जीत होगी।

अन्य खबरें  गंगा नदी में लक्जरी बंगाल क्रूज चलाने का नाविक समाज ने किया विरोध, ज्ञापन सौंपा

उल्लेखनीय है कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ संजय निषाद उप्र में हाेने जा रहे उपचुनाव में दाे सीटाें की दावेदारी कर रहे थे। एनडीए गठबंधन में सहयाेगी दल हाेने के नाते सियासी चर्चा भी चल रही थी उनकी पार्टी काे टिकट मिलेंगे। लेकिन उनके दिल्ली में काफी जाेर आजमाइश के बावजूद उनकी पार्टी काे इस चुनाव में एक भी सीट पर चुनाव लड़ने का माैका नहीं मिला। दिल्ली में भाजपा आलाकमान से बातचीत के बाद आज उन्हाेंने अपनी पार्टी की काेर कमेटी के साथ सुबह बैठक की और फिर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ प्रेस वार्ता कर निषाद पार्टी ने उपचुनाव की रणनीति काे साझा किया।

अन्य खबरें  पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, जवानों से लगवाई दौड़

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाई दौड़ फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाई दौड़
जयपुर । फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत जयपुर जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जयपुर के मानसरोवर स्थित...
फिट इंडिया फ्रीडम रन से दिया एकता, स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य का संदेश
मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत
सेक्टर रोड़ से प्रभावित बारह कॉलोनियों के परिवारों ने किया धरना-प्रदर्शन
रोटरी राज्य स्तरीय राजस्थानी भाषा समारोह 27 अक्टूबर को
गंगरार पुलिस एक साथ पकड़ी चार पिस्तौल, तीन तस्कर गिरफ्तार, खुद की सुरक्षा के लिए खरीदे थे अवैध हथियार
वेटरनरी विश्वविद्यालय में संयुक्त राष्ट्र दिवस पर ध्वज फहराया