व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने के लिए यूपीआई लिंक का दिया प्रस्ताव

By Desk
On
   व्यापार और पर्यटन को बढ़ाने के लिए यूपीआई लिंक का दिया प्रस्ताव

भारत के यूपीआई को बिम्सटेक देशों के पेमेंट सिस्टम से जोड़ने का प्रस्ताव दिया। इससे ग्रुप के सदस्य देशों के बीच व्यापार और पर्यटन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा, सात देशों (बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड) के समूह की छठी समिट में प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय करेंसी में रीजन में व्यापार बढ़ाने के लिए बिम्सटेक चेम्बर ऑफ कॉमर्स स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए
बिम्सटेक समिट में बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समृद्धि, सुरक्षा और समावेशिता के प्रति साझा प्रतिबद्धता को साकार करने के लिए बैंकॉक विजन 2030 को अपनाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बिम्सटेक समूह के दायरे और क्षमताओं को लगातार बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया, गृह मंत्रियों के तंत्र को संस्थागत बनाने का स्वागत किया और भारत में पहली बैठक आयोजित करने की पेशकश की।
उन्होंने आगे कहा कि यह मंच साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा खतरों, आतंकवाद, साथ ही नशीली दवाओं और मानव तस्करी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस संबंध में, मैं 2025 में इसकी पहली बैठक भारत में आयोजित करने का प्रस्ताव करता हूं।

अन्य खबरें  सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर भड़की बीजेपी,

थाईलैंड द्वारा आयोजित बिम्सटेक समिट में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और भूटान के शीर्ष नेता भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि एक स्वतंत्र, खुला, सुरक्षित और संरक्षित हिंद महासागर हमारी साझा प्राथमिकता है।

अन्य खबरें  ममता बनर्जी ने बीजेपी की 'विभाजनकारी राजनीति' की आलोचना,

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
किर्लोस्कर ऑयल इंजन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे छोटा 1000 केवीए जनरेटर
जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
कांग्रेसी नेता उस्मान खान ने मंदिर के बाहर लोगों पर चढ़ाई कार, कांग्रेस को लेना चाहिए गंभीरता से:- मदन राठौड़ 
हिट एंड रन केस मामले में घायलों से मिलने पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
अयोध्या की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आहुति शुक्ला ने की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाक़ात
हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !