सावन में कई राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

By Desk
On
  सावन में कई राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

जयपुर । सावन का महीना जल्द ही प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन माह में भगवान शिव की उपासना का विशेष लाभ मिलता है और हर एक मनोकामना जरूर पूरी होती है। आषाढ़ माह के खत्म होने के बाद सावन महीने की शुरुआत होती है। सावन में पूजा-पाठ और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने पर भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषाचार्य पंडित बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस बार सावन का महीना बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि इसमें कई तरह के दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। सावन माह में कुछ राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहने वाली है।

सावन माह में दुर्लभ संयोग

Read More हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर हजरत अली उर्फ गुड्डू के अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस तरह से सावन के महीना पूरे 29 दिनों का होगा। इसके अलावा इस बार सावन पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बना हुआ है, दरअसल इस बार सावन महीने की शुरुआत पहले सोमवार से हो रही है और समापन भी सावन के सोमवार पर होगी। 29 दिनों के सावन के महीने में कुल पांच सोमवार आएंगे। इसके अलावा सावन के महीने में ग्रहों, नक्षत्रों और योगों का कई तरह का शुभ संयोग भी बनने वाला है। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बनेगा। सावन माह में ग्रहों के संयोग से शक्रादित्य, बुधादित्य, नवपंचम, गजकेसरी, कुबेर और शश जैसे राजयोगों का निर्माण होगा।

Read More "विकास भी, विरासत भी” थीम पर विकसित हो महाराणा प्रताप सर्किट : उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी

सावन माह इन राशियों के लिए विशेष शुभ

Read More  निगम दस्ते ने गोदाम पर छापा मारकर 430 किलो प्लास्टिक जब्त की

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस पूरे माह में आपके ऊपर भगवान भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। धन लाभ के सुनहरे मौके मिलेंगे। आपके जो काम काफी दिनों से अटके हुए उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से तरक्की और धन अर्जित के कई मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के अच्छे मौके हासिल होंगे। व्यापार में पूरे महीने अच्छा मुनाफा होता दिखाई पड़ रहा है।

सिंह राशि:

सिंह राशि के लोगों के लिए इस बार सावन महीना बहुत ही खास रहेगा। आपके जीवन में इस माह खुशियां ही खुशियां आएंगी। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। करियर में आप अच्छा लाभ और ऊंचाइयों को हासिल करने में कामयाब होंगे। इस माह भगवान शिव की विशेष कृपा आपको मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। व्यापार में अच्छे मुनाफे का योग बन रहा है।

मकर राशि :

मकर राशि के जातकों को सावन महीने में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होने से आपके अटके हुए काम इस माह जरूर पूरे होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको कामयाबी मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे आप धन अर्जित करने के कई सुनहरे आपके हाथ लगेंगे। सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बहुत ही शुभ और अच्छा बीतने वाला होगा। सभी कामों में तेजी आएगी। कार्यों में सफलता मिलेगी और अटका हुआ धन फिर से मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं होगा। आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति