केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रांची

By Desk
On
  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे रांची

रांची । झारखंड में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान विजय संकल्प सभा में शामिल होने रविवार को रांची पहुंचे। शिवराज ने रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मैं यहां आता रहूंगा। झारखंड को प्रणाम, यहां की जनता को प्रणाम। हमलोग चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। हमने आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा की प्रदेश ईकाई छह जुलाई से विधानसभावार कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा का आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई तक चलेगा। शिवराज खिजरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अभिनंदन समारोह और विजय संकल्प सभा में शामिल होंगे। वे राज्य चुनाव प्रभारी के तौर पर तीसरी बार झारखंड का दौरा कर रहे हैं। उनके 20 जुलाई को होने वाली कार्यकारिणी समिति की बैठक की तैयारियों का भी जायजा लेने की भी संभावना है।

Read More  शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉ राधाकृष्णन को दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों को‌ सराहा

इस बीच भाजपा संगठन प्रभारी, विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी 14 से 17 जुलाई के बीच झारखंड प्रवास पर रहेंगे। सभी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान और विधानसभा क्षेत्र विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

Read More  सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में इंफाल में हथियार और विस्फोटक बरामद

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति