राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ

By Desk
On
  राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रपति संपदा में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय विद्यालय की कक्षा नौ के विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया।

राष्ट्रपति ने एक शिक्षिका की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों से वैश्विक समस्या ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमें छह ऋतुओं के बारे में पढ़ाया जाता है, लेकिन हम ग्लोबल वार्मिंग के कारण केवल तीन गर्मी, ठंड और वर्षा का ही अनुभव करते हैं। उसमें भी खासकर गर्मी रहती है, उसका कारण ग्लोबल वार्मिंग है।

Read More  सेना प्रमुख ने मणिपुर में 'शांति' तलाशने को आंतरिक सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के उपायों के बारे में विद्यार्थियों के सुझाव लिये। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों काे जागरूक किया। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए उन्हें अधिकाधिक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुर्मू ने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें पानी की बर्बादी को कम करने और वर्षा जल संचयन के माध्यम से इसे संरक्षित करने के लिए भी कदम उठाने चाहिए।

Read More  सुप्रीम कोर्ट ने स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बिभव कुमार को दी जमानत

उन्होंने पानी के जल संरक्षण पर भी जोर दिया। पानी को बहने से बचाने, जरूरत से ज्यादा पानी की बर्बादी रोकने और पीने के पानी का इस्तेमाल केवल पीने में करने तथा वर्षा जल संरक्षण के लिए पिट बनाने की बात कही।

Read More  युवाओं को विकसित भारत के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में : प्रधानमंत्री

राष्ट्रपति ने ग्लोबल वार्मिंग के कारणों पर भी चर्चा की आैर उद्योग लगाने के लिए पेड़ों के अधिक काटे जाने पर चिंता जताई। उन्होंने घरों में एसी के इस्तेमाल को कम करने और जंगल को सुरक्षित रखने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही वायु प्रदूषण पर ी भी चर्चा की आैर इसे कम करने के उपायों के बारे में बताया।

अपने संवाद की शुरुआत में राष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से उनका नाम जाना और भविष्य में वे क्या बनना चाहते हैं, इसको लेकर प्रश्न किये। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विद्यार्थी अन्य विषयों के अलावा वैज्ञानिक और डॉक्टर बनने की आकांक्षा रखते हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल ही में शुरू की गई 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के बारे में भी बात की और विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति