संतानेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि पर कराया कन्या भोज

By Desk
On
  संतानेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि पर कराया कन्या भोज

 जयपुर। अग्रवाल फार्म मानसरोवर के संतानेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में वासन्तीय नवरात्रि पर्व के दौरान एक भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों बालिकाओं और बालकों ने भाग लिया और देवी दुर्गा के आशीर्वाद के रूप में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। मंदिर के पुजारी पंडित दिनेश जी महाराज और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया।

इस अवसर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण किया और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। दैवीय स्वरूप वाले नन्हे बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। संतानेश्वर मंदिर समिति ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि लाला राम, विशिष्ट अतिथि पार्षद अभय पुरोहित और पार्षद मनोज तेजवानी का स्वागत और अभिनंदन किया।

अन्य खबरें स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा 12 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब से भरा ट्रक

मंदिर समिति के पदाधिकारी सर्वश्री पी.के. पारीक, लाल चंद गुप्ता, राधे लाल भारद्वाज, वी.डी. गुप्ता, धर्म चंद, हनुमान प्रसाद खंडेलवाल, नवीन गुधैनिया, अवधेश माथुर, प्रेम प्रकाश नाटाणी, राजेंद्र खुराना, राजेंद्र भोजक, पुरषोत्तम पाटीदार, छोटू लाल और अन्य श्रद्धालु और स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन में सहयोग दिया।
प्राचार्य कुलदीप शर्मा और लोकमंच मानसरोवर के संस्थापक लोकेश कुमार ने विद्यालय परिवार और स्थानीय नागरिकों की ओर से संतानेश्वर मंदिर समिति को इस सुंदर और भव्य आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

अन्य खबरें औषधि नियंत्रण विभाग में तैनात अतिरिक्त आयुक्त पंकज कुमार ओझा पर लगे मिलावटखोरों के साथ साँठ गाँठ के गंभीर आरोप !

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य में 2000 करोड़ रुपए की लागत से ‘शिक्षा क्रांति’ की शुरुआत
गौरव शर्मा चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्रांति के नए युग की शुरुआत करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...
किर्लोस्कर ऑयल इंजन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे छोटा 1000 केवीए जनरेटर
जियो फाइनेंस देगा शेयर्स और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
कांग्रेसी नेता उस्मान खान ने मंदिर के बाहर लोगों पर चढ़ाई कार, कांग्रेस को लेना चाहिए गंभीरता से:- मदन राठौड़ 
हिट एंड रन केस मामले में घायलों से मिलने पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
अयोध्या की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर आहुति शुक्ला ने की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाक़ात
हिट एंड रन केस के आरोपी उस्मान खान को किया जिला कार्यकारिणी से निष्कासित !