ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने गौठान को पुनः चालू करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

By Desk
On
   ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ने गौठान को पुनः चालू करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर । रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा के नेतृत्व में शनिवार काे गौठान को चालू करने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। पूरे प्रदेश में धान की बोनी हो गई है, पूरे प्रदेश में 90 प्रतिशत धान की बोआई हो चुकी है। धान को 25 दिन से एक महीना हो गया है। धान बड़े हो गए हैं, गांव में आवारा पशु खुले में छोड़ दिए गए हैं। गांव में भी गौठान बंद होने से व्यवस्था नहीं हो पा रही है, यह समस्या पूरे प्रदेश में है। फसल चरी से किसान खासे परेशान है। पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में लगभग सभी गांव में गौठान बना हुआ है, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है, गौठान को बंद कर दिए है। जिससे गांव में जानवरों को नियंत्रण नहीं किया जा रहा है, जगह-जगह जानवर रोड रास्ते में देखा जा सकता है। इस गंभीर समस्या को लेकर आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष उधो वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कलेक्टर से मिलकर समस्या के समाधान करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौपने रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊधो राम वर्मा, पप्पू राजेंद्र बंजारे सचिव प्रदेश कांग्रेस, घनश्याम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कोमल साहू, देवादास टंडन, भारती शर्मा, सौरभ शर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, कन्हैया यादव, मनोज शर्मा, श्रवण चंद्राकर, देवेंद्र वर्मा, अरुण शुक्ला, संतोष पाल, चोवा साहू, खेम देवागन गजानंद वर्मा, जयंत साहू, सुनीता साहू, दीपा साहू सहित रायपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Read More  आरजी कर कांड- पूर्व सुपरिंटेंडेंट और फॉरेंसिक प्रमुख सहित कई घरों पर सीबीआई की छापेमारी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवकाश के दिन भी की महत्वपूर्ण बैठक ! सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवकाश के दिन भी की महत्वपूर्ण बैठक !
सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने शनिवार दोपहर विभाग के मुख्य भवन में अधिकारियों की महत्वपूर्ण...
डेल्फिक काउंसिल कर रहा युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान -श्रीमती श्रेया गुहा
जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर