महेन्द्रगढ़ में भाजपा के समर्थन में दलितों ने भरी हुंकार

By Desk
On
 महेन्द्रगढ़ में भाजपा के समर्थन में दलितों ने भरी हुंकार

चंडीगढ़ । हरियाणा के अंतिम छोर महेंद्रगढ़ में दलितों ने हुंकार भरते हुए कांग्रेस से उनके 10 साल में हुए अत्याचारों का हिसाब मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुए अत्याचारों का दलित समाज ने वोट की चोट से बदला लेने का फैसला लिया।

दलित सम्मेलनों के जरिए हरियाणा मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया कोआर्डिनेटर सुदेश कटारिया दलितों में जागरुकता की अलख जगाने की कवायद में जुटे हैं। इसी

Read More  श्री रामलला दर्शन योजना: सारंगढ के 30 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

कड़ी में रविवार को महेंद्रगढ़ में आयोजित 8वें दलित सम्मेलन में दलित समाज ने वोट की चोट के जरिये कांग्रेस से संविधान अपमान करने का बदला लेने का संकल्प लिया। दलित सम्मेलन की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन डॉ. राकेश ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी मान सिंह मौजूद रहे। सम्मेलन में पहुंचने पर सुदेश कटारिया का दलित सभाओं के पदाधिकारियो ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

Read More  जेपी नड्डा ने पटना के आईजीआईएमएस परिसर में आंख अस्पताल और नए भवन का किया उद्घाटन

दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि अब दलितों को वोट बैंक की राजनीति का शिकार नहीं होना है बल्कि अपने हकों की लड़ाई मजबूती से लड़नी है। कटारिया ने कांग्रेस के चलाए जा रहे हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल में दलितों पर हुए अत्याचार का भी हिसाब देना चाहिए। मिर्चपुर कांड से लेकर मदीना और गोहाना कांड ने न केवल हरियाणा को शर्मसार किया, बल्कि कांग्रेस ने दलितों के प्रति सोच का स्पष्ट प्रमाण भी दिया। कांग्रेस राज में प्लाट आवंटन से लेकर नौकरियों में हेराफेरी सबसे अहम रही। कांग्रेस का इतिहास दलितों के अत्याचारों से सन्ना हुआ है। इसके साथ ही दलितों को पदोन्नति में आरक्षण की मांग को भी नजरअंदाज किया।

Read More  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दी शुभकामनाएं

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवकाश के दिन भी की महत्वपूर्ण बैठक ! सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवकाश के दिन भी की महत्वपूर्ण बैठक !
सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने शनिवार दोपहर विभाग के मुख्य भवन में अधिकारियों की महत्वपूर्ण...
डेल्फिक काउंसिल कर रहा युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान -श्रीमती श्रेया गुहा
जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर