कैबिनेट मंत्री महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

By Desk
On
   कैबिनेट मंत्री महाराज ने नई दिल्ली में पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून । उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित आईटीसी मौर्य कमल महल में आयोजित पेरू गणराज्य के 203वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे को शुभकामनाएं दी।

उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी लीमा है। यहां लामा और अल्पाका जैसे भेड़ के समान पालतू जानवरों से भरपूर मात्रा में ऊन पाई जाती है। जलवायु के लिहाज से उत्तराखंड के लिए भी यह जानवर बेहद लाभकारी हैं।

Read More  जिलाधिकारी ने कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण कर दी व्यवस्था सुधारने के निर्देश

मंत्री ने कहा कि पेरू दक्षिण अमेरिका और दुनिया भर में सबसे पसंदीदा स्थलों में से एक है। पेरू के रेस्तरां यादगार व्यंजन परोसते हैं। खाने के शौकीन और शेफ इस क्षेत्र में आते रहते हैं। पेरू की अनूठी फसलों की विस्तृत श्रृंखला है। पेरू का कृषि उद्योग हजारों प्रकार के खाद्य पदार्थों का उत्पादन करता है। उत्तराखंड के और वहां के वातावरण में काफी समानताएं हैं, इसलिए हम उन फसलों का उत्पादन पर्वतीय क्षेत्रों में कर किसानों की आय में इजाफा कर सकते हैं।

Read More  मदरसों में अव्यवस्थाओं पर होगी सख्त कार्रवाई : मदरसा बोर्ड अध्यक्ष कासमी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में जयपुर में आने वाले पर्यटकों के प्रवास को और अधिक खुशनुमा और सुविधा पूर्ण...
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर
गणेश चतुर्थी के दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
दुनिया में भारत की सशक्त पहचान में उप्र की गुणात्मक भागीदारी : उपराष्ट्रपति