मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप कंफर्म

By Desk
On
  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप कंफर्म

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर इस समय खबरों में बने हुए हैं। ऐसी अफवाह है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में इन्हें एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया। उस वक्त कहा गया था कि इन दोनों का पैचअप हो गया। लेकिन उनका ताजा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। एक इवेंट में अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे को इग्नोर करते नजर आए। मलाइका-अर्जुन के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स कह रहे हैं कि इनका ब्रेकअप हो गया है।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को हाल ही में जब मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया तो ऐसा लगा कि उनके बीच सबकुछ ठीक है और वे छुट्टियां मनाने जा रहे हैं। लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर अर्जुन और मलाइका ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अफवाहें उड़ रही हैं और दोनों सोशल मीडिया पर गुप्त पोस्ट शेयर कर रहे हैं। अब उन्हें एक फैशन इवेंट में एक-दूसरे को नजरअंदाज करते हुए अलग-अलग बैठे देखा गया।

Read More  आर्थिक तंगी से जूझ रही एक्ट्रेस रेहाना सुल्तान अस्पताल में भर्ती

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का यह वीडियो एक पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो ट्रेंड कर रहा है और खूब कमेंट्स आ रहे हैं। आमतौर पर मलाइका और अर्जुन हर इवेंट में साथ नजर आते हैं और एक साथ बैठते हैं, लेकिन इस इवेंट में उनके बीच काफी दूरियां आ गईं और उन्हें अलग-अलग बिठाया गया।

Read More  कैमरे का सामना करने के लिए बेहद उत्साहित हैं सोनम कपूर

अर्जुन को इग्नोर करती दिखीं मलाइका

Read More  माता-पिता बनने से पहले रणवीर-दीपिका ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन

इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर एक फैन के साथ सेल्फी ले रहे थे, इसी दौरान मलाइका ने उन्हें इग्नोर किया और उनसे दूर चली गईं। लेकिन अर्जुन ने उस वक्त अच्छा जेस्चर दिखाया। वह अपने पीछे हाथ रख कर भीड़ के बीच से निकलने में मलाइका की मदद करते नजर आए। लेकिन इस पर मलाइका ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने फिर अर्जुन कपूर की तरफ मुड़ कर नहीं देखा। ये सब देख कर यूजर्स का कहना है कि इन दोनों ने अपने ब्रेकअप की खबर पक्की है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवकाश के दिन भी की महत्वपूर्ण बैठक ! सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने अवकाश के दिन भी की महत्वपूर्ण बैठक !
सार्वजनिक निर्माण विभाग के प्रमुख शासन सचिव प्रवीण गुप्ता ने शनिवार दोपहर विभाग के मुख्य भवन में अधिकारियों की महत्वपूर्ण...
डेल्फिक काउंसिल कर रहा युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान -श्रीमती श्रेया गुहा
जयपुर आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां की विरासत के संरक्षण के साथ हो विकास कार्य : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
ganpati seated in the pandal of maharaja of delhi picture /दिल्ली के महाराजा' के पंडाल में विराजमान हुए गणपति
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चीनी मिलों में हो रहा बड़ा सुधार
डेक्कन चार्जर्स की टीम में साथ खेलने के दौरान देखा कि रोहित कुछ खास हैं: स्टाइरिस
कोई अपराधी पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस क्या पुष्प वर्षा करेगी : ओपी राजभर