उत्तराखंड सरकार ने हटाया प्रतिबंध, अब सरकारी कर्मचारी संघ के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

By Desk
On
   उत्तराखंड सरकार ने हटाया प्रतिबंध, अब सरकारी कर्मचारी संघ के कार्यक्रमों में हो सकेंगे शामिल

देहरादून । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है, और इसे विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन माना जाता है। समय-समय पर संघ पर लगाए गए प्रतिबंधाें के बावजूद, संघ ने समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा संघ में सरकारी कर्मचारियों की भागीदारी पर लगे प्रतिबंध काे हटा लिया गया है, और इसी कड़ी में उत्तराखण्ड सरकार ने भी राज्य कर्मचारियाें के संघ के कार्यक्रमाें में भाग लेने पर लगे प्रतिबंध समाप्त कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली में संशोधन करते हुए यह प्रावधान किया है कि अब राज्य के सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कार्यालय अवधि के अलावा भाग ले सकेंगे। हालांकि, कार्यालय समय के दाैरान कर्मचारियाें की संघ की गतिविधियाें में भागीदारी पर अभी भी राेक रहेगी।

Read More  आईएएस,पीसीएस सहित 45 अधिकारियों का स्थानांतरण, दून के जिलाधिकारी होंगे सविन बंसल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रमेश कुमार और विजय स्नेही ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से समाज निर्माण के कामों को और गति मिलेगी।

Read More  मुख्यमंत्री धामी ने दृष्टि बाधित बच्चों संग केक काटकर मनाया जन्मदिन

संघ उत्तराखण्ड में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हरेला जैसे पर्वाें को लोकप्रिय बना रहा है, साथ ही आपदा के समय भी संघ के स्वयंसेवक हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

Read More  मानसून की विदाई देरी से होने के आसार, संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की जरूरत

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के अपर मुख्य सचिव आनंद वदर्धन की ओर से विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि कोई भी राज्य कर्मचारी कार्यालय अवधि के अलावा किसी भी समय संघ की प्रात:कालीन, सांयकालीन सभाओं के साथ ही अन्य सांस्कृतिक- सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकता है। इसे राज्य कर्मचारियों की आचरण नियमावली का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।

कई कर्मचारी नेताओं ने सरकार के आदेश का स्वागत किया है, कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इससे कर्मचारी स्वेच्छा से संघ के जरिए राष्ट्र और समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

 लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल  लेबनान में पेजर के बाद अब फटे रेडियो सेट, कई लोग घायल
बेरूत: मंगलवार को लेबनान में पेजर में हुए सीरियल बलास्ट के बाद बुधवार को एक बार फिर वायरलेस डिवाइस में...
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया पीडब्ल्यूडी सेवा एप लॉंच
नवाचारों को अपनायें और आमजन के प्रति संवेदनशील बनकर काम करें -गौतम कुमार दक(सहकारिता मंत्री)
राज्य सरकार शीघ्र ही युवा नीति-2024 लाएगी: मुख्यमंत्री
राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी मामलाः राजस्थान युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में अग्रणी बनेः राष्ट्रपति
किसान दिवस में गूंजा ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुआ आने का मामला