मलिन बस्तियों को नियमित करने और मालिकाना हक़ देने की मांग

By Desk
On
   मलिन बस्तियों को नियमित करने और मालिकाना हक़ देने  की मांग

देहरादून । कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बुधवार को कहा कि प्रदेश भर में फैली साढ़े पांच सौ से ज्यादा मलिन बस्तियों को नियमित करने और मालिकाना हक़ देने के लगातार तीसरी बार अध्यादेश ला कर मलिन बस्तियों के लोगों पर एहसान लाद कर सिर्फ वोटों की सौदेबाजी कर रही है। कांग्रेस को यह मंजूर नहीं है। कांग्रेस अब उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद कांग्रेस के बैनर तले मालिकाना हक़ की आर पार की लड़ाई सरकार से लड़ने के लिए तैयार है।

कांवली के शास्त्रीनगर खाले में आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित विशाल धरने को संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दीपावली के तत्काल बाद वे पूरे राजधानी देहरादून समेत राज्य के हर जिले की मलिन बस्तियों में मालिकाना हक़ न्याय यात्रा शुरू करेंगे।

अन्य खबरें  खेल मंत्री रेखा आर्या ने वार्षिक स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2024 का शुभारंभ किया

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मलिन बस्तियों के गहन सर्वे व अध्ययन के पश्चात बाकायदा नियमावली बना कर विधानसभा से पारित करवा कर राज्य की मलिन बस्तियों को नियमित करने और उनके लोगों को मालिकाना हक देने की कार्यवाही शुरू कर दी थी। 1017 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा सरकार ने उक्त कार्रवाही को रोक कर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

अन्य खबरें  जनता विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ, कांग्रेस की रैली फ्लॉप शाे: महेंद्र भट्ट

धरने को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मलिन बस्तियों के लोग अब भाजपा की चालाकी और धोखे को पूरी तरह से समझ गई है और यह बात भी सारे गरीब लोग समझ गए हैं कि अगर मलिन बस्तियों को नियमित करने और मालिकाना हक़ देने का साहस किसी में है तो वह सिर्फ कांग्रेस में है।

अन्य खबरें  लोक सेवा आयोग : समीक्षा अधिकारी परीक्षा 26 व 27 अक्टूबर को

धरने में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जगदीश धीमान, निवर्तमान पार्षद संगीता गुप्ता, इलियास अंसारी, मुकीम अहमद, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, महानगर उपाध्यक्ष अवधेश कथिरिया ,ब्लॉक अध्यक्ष कांवली विक्रांत राठी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यमुना कालोनी प्रमोद गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमनगर जितेंद्र तनेजा, कैंट कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुशीला शर्मा, मगन सिंह पुंडीर,संजय भारती, राम कुमार थपलियाल, शुभम सैनी, इजहार, सुल्तान, अंजू भारती, अनिता दास, गुड्डी, विमलेश, उर्मिला, राजेंद्र राज, नईम समेत सैकड़ों की संख्या में मलिन बस्ती वासी शामिल थे। 
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Latest News

  2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार 2021 रीट परीक्षा घोटाला : दो मुख्य सूत्रधार महिलाएं गिरफ्तार
जोधपुर । जोधपुर रेंज पुलिस ने राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) परीक्षा घोटाला 2021 की मुख्य सूत्रधार दो महिलाओं को...
उन्नीस दिन के नवजात का टंकी में मिला शव, ग्रामीण धरने पर बैठे, समझाइश पर माने
कार्तिक मास में सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का आभास, दिन में धूप की तपिश कर रही बेचैन
राजस्थान के विकास में शेखावत की अहम भूमिका : देवनानी
आरपीएससी ने जारी किया चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य के विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रॉले की टक्कर में तीन की मौत
कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, रोजगार योजना पोर्टल शुरू करने की मांग की